Amazon में सर्वाधिक बिकने वाले जूते| Best Selling Shoes on amazon
जूता पैरों में पहने जाने वाली एक ऐसी वस्तु है जिसका उद्देश्य विभिन्न गतिविधियां करते समय मानव के पैरों की रक्षा करना और उसे आराम पहुंचाना है। जूतों का उपयोग आप सजावट की वस्तु के रूप में भी कर सकते है।
समय और लोगों के माँग के अनुसार जूते के डिजाइन व रंग-रूप में अत्यधिक परिवर्तिन हुआ है, मूल रूप से इसे काम के समय पहना जाता था। लेकिन आधुनि के युग में इसे फैशन की दृष्टि से अधिक प्रयोग किया जाता है।
इसमें कई डिजाइन तत्वों को निर्धारित किया है, जैसे जूते की एड़ी बहुत ही ऊंची हो या समतल हो। समकालीन जूते शैली, जटिलता और लागत की दृष्टि से व्यापक रूप में भिन्न होते हैं।
बुनियादी सैंडल में केवल एक पतला तला और एक सामान्य पट्टा शामिल होता था। उच्च फैशन जूते महंगी सामग्री से और जटिल निर्माण प्रक्रिया द्वारा बनाए जाते हैं तथा उन्हें हजारों डॉलर प्रति जोड़ी बेचा जा सकता है।
अन्य जूते अति विशिष्ट प्रयोजनों के लिए होते हैं, जैसे पर्वतारोहण और स्कीइंग के लिए डिजाइन किए गए जूते।
पारंपरिक रूप से जूते चमड़ा, लकड़ी या कैनवास से बनाए जाते रहे हैं लेकिन आधुनि समय में रबर, प्लास्टिक और अन्य पेट्रोरसायन-व्युत्पन्न सामग्री से बनाए जाने लगे हैं।
20वीं सदी के बाद से, रबर, प्लास्टिक, सिंथेटिक कपड़ा और औद्योगिक क्षेत्र में प्रगति ने निर्माताओं को जूते की पारंपरिक निर्माण तकनीक से उल्ल्खनीय रूप में परे हट कर जूतों के प्रोडक्शन के अवसर दिये।
चमड़ा, जो कि पूर्व शैलियों में प्राथमिक सामग्री हुआ करता था, अब महंगे महंगे जूतों में नाम मात्र रह गया है, लेकिन खेल-कूद स्पोर्ट्स वाले जूतों में असली चमड़ा होता ही नहीं है, होता भी है तो बहुत कम।
तले, जो पहले बड़े परिश्रम के साथ हाथ से सिले जाते थे अब बहुधा मशीन से सिले जाते हैं या सिर्फ चिपकाये जाते हैं।
Best Selling Shoes on amazon | Amazon में सर्वाधिक बिकने वाले जूते की श्रेणी में आप विशेष कैटेगरी वाइस भी देख सकते हैं-